क्या ATM से पैसा निकालना होगा महंगा? लॉजिस्टिक कंपनियां ने की एटीएम मैनेजमेंट चार्ज बढ़ाने की मांग

ATM management Charges: ईंधन कीमतों, कर्मचारियों के बढ़े वेतन और बीमा-तकनीकी खर्चों से नकदी लॉजिस्टिक कंपनियों की लागत 20 प्रतिशत बढ़ गई है। कंपनियों ने बैंकों से एटीएम प्रबंधन शुल्क बढ़ाने की मांग की है।

ATM management Charges : देश में लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों और श्रमिकों के वेतन में इजाफे ने नकदी लॉजिस्टिक सेवा कंपनियों ( Currency Cash logistics companies) की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इन कंपनियों की परिचालन लागत में करीब 20 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हो गई है। इसके चलते नकदी लॉजिस्टिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों ने बैंकों से एटीएम प्रबंधन शुल्क बढ़ाने की मांग की है। उद्योग से जुड़े संगठनों का कहना है कि मौजूदा खर्च के मुकाबले पुरानी शुल्क व्यवस्था अब टिकाऊ नहीं रह गई है।

ATM management Charges, Currency Cash logistics companies, Cycle Association, CCA, Indian Banks Association, IBA, fuel price hike, operational cost increase

बढ़ती लागत से दबाव में नकदी लॉजिस्टिक कंपनियां, एटीएम प्रबंधन शुल्क बढ़ाने की मांग (तस्वीर-istock)

भारतीय बैंक संघ को लिखा गया पत्र

न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा के मुताबिक नकदी लॉजिस्टिक क्षेत्र के उद्योग संगठन ‘करेंसी साइकल एसोसिएशन’ (सीसीए) ने इस मुद्दे को लेकर भारतीय बैंक संघ (आईबीए) को पत्र लिखा है। संगठन ने मांग की है कि एटीएम प्रबंधन और नकदी परिवहन सेवाओं के लिए तय शुल्क का दोबारा निर्धारण किया जाए। सीसीए का कहना है कि तेजी से बढ़ रही लागत को देखते हुए समय रहते शुल्क संरचना में बदलाव करना बेहद जरूरी हो गया है। संगठन के अनुसार, यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो नकदी लॉजिस्टिक सेवाओं पर असर पड़ सकता है। इससे एटीएम में समय पर नकदी पहुंचाने और अन्य बैंकिंग सेवाओं में भी दिक्कतें आ सकती हैं।

End of Feed