Rice Companies:चावल कंपनियों के शेयर में 20 फीसदी तक तेजी, सरकार के इस फैसले से मिला बूस्ट

Rice Export Companies: कोहिनूर फूड्स के शेयरों में 20 फीसदी, एलटी फूड्स में 9.72 फीसदी, केआरबीएल में 7.67 फीसदी और चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स में 5.92 फीसदी की तेजी दिख रही है। कंपनियों के शेयरों में तेजी, केंद्र सरकार द्वारा बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) पर लगी सीमाओं को हटाने के बाद आई है।

Rice Export Companies:चावल से जुड़ी कंपनियों के शेयरों में सोमवार को भारी तेजी हुई। कंपनियों के शेयर में 20 फीसदी तक तेजी आई। इस दौरान कोहिनूर फूड्स के शेयर में सबसे ज्यादा तेजी है। इसके अलावा एलटी फूड्स, केआरबीएल, चमन लाल सेतिया एक्सपोर्ट्स के शेयरों में तेजी रही है। कंपनियों के शेयरों में तेजी, केंद्र सरकार द्वारा बासमती चावल के न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) पर लगी सीमाओं को हटाने के बाद दिख रही है।सरकार ने बासमती चावल पर 950 डॉलर प्रति टन का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) हटा दिया है।

Rice Companies Stock

चावल कंपनियों के शेयर में तेजी

किन कंपनियों के शेयरों में तेजी

End of Feed