Retirement Fund: EPFO ने नवंबर में जुड़े 13.95 लाख कर्मचारी, शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा

Retirement Fund: EPFO ने बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि संगठन से नवंबर में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जुडे़। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

Retirement Fund: सेवानिवृत्ति कोष का प्रबंधन करने वाले निकाय EPFO ने शनिवार को ताजा पेरोल आंकड़े जारी कर बताया कि उनसे नवंबर 2023 में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े। श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि बीते वित्त वर्ष के मुकाबले चालू वित्त वर्ष में सदस्यों की कुल शुद्ध वृद्धि अधिक बनी हुई है।

EPFO, Employees Provident Fund Organization, Retirement Fund

कर्मचारी भविष्यनिधि से जुड़े लाखों नए कर्मचारी

EPFO से जुड़ने वाले 57.30 प्रतिशत युवा

ईपीएफओ (कर्मचारी भविष्य निधि संगठन) के अनंतिम पेरोल आंकड़ों के मुताबिक निकाय ने नवंबर में शुद्ध रूप से 13.95 लाख सदस्य जोड़े। आंकड़ों से पता चलता है कि समीक्षाधीन महीने के दौरान लगभग 7.36 लाख नए सदस्य नामांकित हुए। इस दौरान जोड़े गए कुल नए सदस्यों में 18-25 आयु वर्ग ही हिस्सेदारी 57.30 प्रतिशत है। इससे पता चलता है कि देश के संगठित क्षेत्र के कार्यबल में शामिल होने वाले अधिकांश सदस्य युवा हैं।

End of Feed