अप्रैल में औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर घटी, रही 3.87 प्रतिशत पर

Inflation Rate For Industrial Workers: औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर अप्रैल महीने में घटकर 3.87 प्रतिशत रह गई जबकि इस साल मार्च में यह 4.2 प्रतिशत थी। मार्च महीने के लिए सालाना आधार पर महंगाई दर 4.20 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2023 में यह 5.79 प्रतिशत थी।

Inflation Rate For Industrial Workers: औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर अप्रैल महीने में घटकर 3.87 प्रतिशत रह गई जबकि इस साल मार्च में यह 4.2 प्रतिशत थी। श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को औद्योगिक श्रमिकों के लिए फरवरी, मार्च और अप्रैल, 2024 के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आंकड़े जारी किए। इस सूचकांक को आधार बनाते हुए सरकार कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनभोगियों के लिए महंगाई राहत तय करती है।

Inflation Rate For Industrial Workers

औद्योगिक श्रमिकों के लिए खुदरा महंगाई दर घटी

श्रम मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि मार्च महीने के लिए सालाना आधार पर महंगाई दर 4.20 प्रतिशत रही, जबकि मार्च, 2023 में यह 5.79 प्रतिशत थी। अप्रैल 2024 के महीने में महंगाई दर साल भर पहले के 5.09 प्रतिशत की तुलना में 3.87 प्रतिशत रही। वहीं फरवरी के महीने में सालाना महंगाई दर 4.90 प्रतिशत रही जो एक साल पहले की समान अवधि में 6.16 प्रतिशत थी।

End of Feed