Repo Rate बदला नहीं लेकिन FD पर बढ़ेगा ब्याज! समझिए ऐसा क्यों होगा?

बैंकों को FD को छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों से भी कड़ी टक्कर मिल रही है। इसलिए आने वाले दिनों में बैंक ब्याज दर में बढ़ोतरी कर सकते हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आज (8 अप्रैल, 2026, बुधवार) रेपो रेट 5.25% पर स्थिर रखा। मौद्रिक नीति के बारे में जानकारी देते हुए आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि ईरान युद्ध के चलते संघर्ष महंगाई, विकास और वित्तीय स्थितियों पर असर पड़ सकता है। हालांकि, इन सभी चुनौतियों के बीच एक अच्छी खबर है कि आने वाले दिनों में बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि 10-साल के G-Sec यील्ड, महंगाई दर, डिपॉजिट-क्रेडिट अनुपात और छोटी बचत योजनाओं की आकर्षक ब्याज दरों जैसे संकेतक इसी ओर इशारा कर रहे हैं।

Bank Fd

बैंक एफडी

महंगाई बढ़ने का अनुमान

रेपो रेट की घोषणा करने के बाद, RBI गवर्नर ने महंगाई से जुड़ी उन चुनौतियों पर रोशनी डाली, जिनका सामना भारत को वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण करना पड़ सकता है। वहीं, इजरायल और ईरान के बीच पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से विकास की गति धीमी पड़ने की संभावना है। RBI गवर्नर ने यह भी बताया कि वित्त वर्ष 27 के लिए CPI महंगाई दर 4.6% रहने का अनुमान है। तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर 2026) के लिए, यह दर 5.2% के ऊंचे स्तर पर रहने का अनुमान है। बता दें कि दिसंबर 2025 में महंगाई दर 1.33% थी, जो बढ़कर फरवरी में 3.21% हो गई। मार्च के आंकड़े अभी आने बाकी हैं। लेकिन युद्ध और सप्लाई चेन में रुकावटों के कारण कीमतों पर पड़ रहे वैश्विक दबाव से संकेत मिलता है कि महंगाई अभी और बढ़ने वाली है।

End of Feed