नया बिजनेस करने जा रही है मुकेश अंबानी की ये कंपनी! ये है पूरा प्लान

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 06:11 PM IST

शुक्रवार को बीएसई पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर 36.50 अंक यानी 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 2592.45 पर बंद हुआ। मौजूदा समय में कंपनी का मार्केट कैप 17,53,888.92 करोड़ रुपये है।

नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के मुखिया मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) का कारोबार बढ़ाने का प्लान बना लिया है। अंबानी की रिलायंस रिटेल भविष्य में बिजनेस ग्रोथ के लिए महत्वाकांक्षी योजना बना रही है। देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनी रिलायंस रिटेल अब सैलून कारोबार (Salon Business) में उतरने का प्लान बना रही है। इस संदर्भ में सूत्रों ने कहा कि इसके तहत कंपनी चेन्नई के नैचुरल्स सैलून एंड स्पा (Naturals Salon & Spa) में 49 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए बातचीत कर रही है।

mukesh ambani

नया बिजनेस करने जा रही है मुकेश अंबानी की ये कंपनी!

पूरे भारत में 650 से भी ज्यादा सैलून

End of Feed