भारत में नहीं चला 7-Eleven का जादू! Reliance से अलग होते ही बंद होने जा रहे 60 स्टोर्स

Reliance Retail और 7-Eleven ने भारत में अपनी पांच साल पुरानी फ्रेंचाइजी पार्टनरशिप खत्म करने का फैसला किया है। करीब 60 स्टोर्स में से ज्यादातर बंद होंगे। कंपनी को मुनाफा नहीं मिल पाया और Quick Commerce से कारोबार पर दबाव बढ़ता गया।

भारत के रिटेल सेक्टर से बड़ी खबर सामने आई है। Reliance Retail और दुनिया की जानी-मानी कन्वीनिएंस स्टोर चेन 7-Eleven ने भारत में अपनी करीब पांच साल पुरानी पार्टनरशिप खत्म करने का फैसला किया है। इस फैसले के बाद दोनों कंपनियों के तहत चल रहे करीब 60 स्टोर्स में से ज्यादातर बंद होने की तैयारी है। कुछ स्टोर्स पर बचा हुआ सामान बेचने के बाद उन्हें भी बंद किया जा सकता है।

7 Eleven

Reliance से अलग होते ही बंद होने जा रहे 60 स्टोर्स

Reliance Retail और 7-Eleven ने साल 2021 में भारत में साथ आने का फैसला किया था। Reliance के नेटवर्क के जरिए 7-Eleven को भारतीय बाजार में विस्तार देने की योजना बनाई गई थी। पहला स्टोर मुंबई के अंधेरी ईस्ट में अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। उस समय इसे भारत के तेजी से बदलते रिटेल बाजार में एक बड़ा कदम माना गया था।

End of Feed