दो दिन में 6% फिसला रिलायंस का शेयर, ₹1 लाख करोड़ घटा मार्केट कैप, जानें क्या है एक्सपर्ट की राय?

Reliance Industries के शेयरों में आई हालिया तेज गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया जरूर है, लेकिन बाजार के जानकार इसे खतरे की घंटी नहीं मान रहे। रिकॉर्ड हाई से फिसलकर दो दिन में करीब 6.5% टूटे RIL शेयर को एनालिस्ट 'Panic Sell' की बजाय 'Buy on Dips' का मौका बता रहे हैं। रूसी कच्चे तेल, वेनेजुएला संकट और ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स से जुड़ी खबरों के बीच सवाल यही है कि क्या यह गिरावट Reliance की मजबूत लॉन्ग टर्म स्टोरी को कमजोर करती है या फिर यह स्मार्ट निवेशकों के लिए एंट्री का सही समय है।

Reliance Share Crash की वजह से कंपनी के मार्केट कैप से करीब 1 लाख करोड़ रुपये साफ हो गए हैं। रिलायंस के शेयरों में आई हालिया गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया है। रिकॉर्ड हाई से फिसलकर शेयर दो कारोबारी सत्रों में करीब 6.5% टूट गया है। हालांकि, बाजार के जानकार इसे किसी बड़े फंडामेंटल खतरे की बजाय क्लासिक प्रॉफिट बुकिंग और न्यूज-ट्रिगर्ड करेक्शन मान रहे हैं।

RIL Stock buy

खरीदें या नहीं रिलायंस के शेयर (फोटो क्रेडिट, रिलायंस/कैन्वा)

गिरावट की वजह क्या ?

Reliance को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि वह रूसी तेल खरीद रही है। लेकिन, कंपनी ने साफ किया कि उसे पिछले करीब तीन हफ्तों से रूसी कच्चे तेल की कोई डिलीवरी नहीं ली है। इसके अलावा और जनवरी में भी रूसी तेल की खरीद का कोई इरादा नहीं है। कंपनी के इसी सफाई के बाद बाजार में पैनिक सेलिंग देखने को मिली है। इसके साथ ही, वेनेजुएला को लेकर बढ़ती भू-राजनीतिक अनिश्चितता ने भी एनर्जी शेयरों पर दबाव बनाया। चूंकि Reliance दुनिया की सबसे बड़ी सिंगल-साइट रिफाइनरी चलाती है, इसलिए क्रूड सप्लाई से जुड़ी किसी भी खबर पर शेयर में तेज रिएक्शन दिखना स्वाभाविक है।

End of Feed