Reliance Power Share: प्रॉफिट बुकिंग के चलते टूटा रिलायंस पावर का शेयर, 5 फीसदी से ज्यादा की तेज गिरावट

Reliance Power Share Price: आज अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में भारी गिरावट आई है। इसका शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटा है। करीब 10 बजे BSE पर रिलायंस पावर का शेयर 3.12 रु या 5.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58.90 रु पर है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस पावर का शेयर गिरा
  • 5 फीसदी से अधिक फिसला
  • प्रॉफिट बुकिंग का असर

Reliance Power Share Price: आज अनिल अंबानी की रिलायंस पावर के शेयर में भारी गिरावट आई है। इसका शेयर 5 फीसदी से अधिक टूटा है। करीब 10 बजे BSE पर रिलायंस पावर का शेयर 3.12 रु या 5.03 फीसदी की गिरावट के साथ 58.90 रु पर है। इससे पहले कल सोमवार को रिलायंस पावर का शेयर 62.80 रु के 52 हफ्तों के टॉप लेवल तक पहुंचा था। इसीलिए अनुमान लगाया जा रहा है कि आज इसके शेयर में प्रॉफिट बुकिंग हो रही है।

Reliance Power Share Price

रिलायंस पावर का शेयर गिरा

ये भी पढ़ें -

रिलायंस पावर की यूनिट को मिला ऑर्डर

रिलायंस पावर की यूनिट रिलायंस एनयू एनर्जीज को एसजेवीएन से कॉन्ट्रैक्ट मिला है। ये एसजेवीएन के 1,200 मेगावाट सोलर और 2,400 मेगावाट घंटे बीईएसएस टेंडर का हिस्सा है। कुल 18 डेवलपर्स फाइनल नीलामी के लिए एलिजिबल हुए थे, फिर इस कॉन्ट्रैक्ट को चार गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया, जो स्केलेबल ग्रीन एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर में उद्योग के बढ़ते विश्वास को दर्शाता है।

25 वर्षों के लिए कॉन्ट्रैक्ट

इस प्रोजेक्ट को 25 वर्षों के लिए 3.33 रुपये प्रति किलोवाट घंटे की निश्चित दर पर सिक्योर किया गया है। पूरा होने पर, यह रिलायंस पावर के पोर्टफोलियो को लगभग 600 मेगावाट की नई सोलर डीसी कैपेसिटी और 700 MWH की बीईएसएस के साथ बढ़ाएगा, जिससे इसकी कुल रिन्यूएबल पाइपलाइन 2.4 गीगावाट सोलर और 2.5 गीगावाट बैटरी स्टोरेज तक बढ़ जाएगी - जो भारत में इस तरह की सबसे बड़ी क्षमता है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

End Article
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ...

End of Feed