Reliance Jio Q4 Results: नेट प्रॉफिट 13% बढ़कर हुआ 5337 करोड़ रुपए

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 22, 2024, 06:47 PM IST

Reliance Jio Q4 Results: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो का चौथी तिमाही में नेट प्रॉफिट 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपए हुआ।

Reliance Jio Q4 Results: भारत के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने 31 मार्च 2024 को समाप्त तिमाही में वर्ष के लिए कंपनी के स्टैंडअलोन ऑडिटेड वित्तीय नतीजे घोषित कर दिए हैं। वित्त वर्ष2023-24 की चौथी तिमाही में रिलायंस JIO का टैक्स के बाद नेट प्रोफिट 5,337 करोड़ रुपए रहा। रिलायंस जियो का जनवरी-मार्च 2024 तिमाही में एकल आधार पर शुद्ध लाभ 13 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपए, परिचालन राजस्व 11 प्रतिशत उछलकर 25,959 करोड़ रुपए रहा।

Reliance Jio Q4 Results

रिलायंस जियो का नेट प्रॉफिट बढ़ा

कंपनी की परिचालन आय चौथी तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 25,959 करोड़ रुपए रही। रिलायंस जियो ने सोमवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि 2023-24 की जनवरी-मार्च तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 13.16 प्रतिशत बढ़कर 5,337 करोड़ रुपये रहा जो इससे वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में 4,716 करोड़ रुपये था।

End of Feed