Reliance Industries Share Price Target: अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज ने 8.5 बिलियन डॉलर (70650 करोड़ रु) में वायाकॉम 18 और स्टार इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसआईपीएल) के मर्जर की अनुमति के लिए भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) के पास आवेदन किया है। इस विलय के तहत रिलायंस इंडस्ट्रीज की सब्सिडियरी कंपनी वायाकॉम 18 और एसआईपीएल के एंटरटेनमेंट डिविजन को शामिल किया जाएगा। इनमें एसआईपीएल की फुली ओनरशिप द वॉल्ट डिज़नी कंपनी (टीडब्ल्यूडीसी) के पास है। इस बीच रिलायंस के शेयर से प्रॉफिट की उम्मीद बन रही है। एक ब्रोकरेज फर्म ने रिलायंस के शेयर के लिए टार्गेट दिया है। आगे जानिए कितना।
रिलायंस इंडस्ट्रीज शेयर प्राइस टार्गेट
ये भी पढ़ें -
कितना है रिलायंस का टार्गेट
सोमवार को रिलायंस का शेयर 27.35 रु या 0.92 फीसदी की कमजोरी के साथ 2932.45 रु पर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म कोटक इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने शेयर के लिए ADD रेटिंग दी है। 24 मई को ब्रोकरेज फर्म ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि फर्म का टार्गेट प्राइस 2,972 रुपये प्रति शेयर है, जबकि फेयर प्राइस 3,200 रुपये है।
फरवरी में हुआ था ऐलान
ग्लोबल मीडिया दिग्गज वॉल्ट डिज्नी कंपनी और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस वर्ष फरवरी में ऐलान किया था कि उन्होंने अपने दो अलग-अलग भारतीय मीडिया बिजनेसों को एक विशाल कंपनी में मर्ज करने के लिए कॉन्ट्रैक्ट को अंतिम रूप दे दिया है, जिसका मूल्य लगभग 70,000 करोड़ रुपये (8.5 बिलियन डॉलर) होगा।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
