RIL Q4 Results, Dividend: मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट रहा 18951 करोड़ रुपए, प्रति शेयर 10 रुपए डिविडेंड का ऐलान

  • Authored by: रामानुज सिंह
  • Updated Apr 22, 2024, 08:16 PM IST

RIL Q4 Results, Dividend: मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) ने मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 18,951 करोड़ रुपए का ऐलान किया। साथ वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 10 रुपए का डिविडेंड घोषित किया।

RIL Q4 Results, Dividend: भारत और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) का मार्च तिमाही में नेट प्रॉफिट 18,951 करोड़ रुपए रहा। तेल एवं पेट्रोकेमिकल व्यवसाय सुधरने और दूरसंचार एवं खुदरा कारोबारों में रफ्तार कायम रहने के बावजूद शुद्ध लाभ करीब स्थिर रहा। उधर RIL बोर्ड ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए प्रति शेयर 10 रुपए का डिविडेंड घोषित किया।

Reliance Industries Limited, Mukesh Ambani, RIL March Quarterly Result, RIL Dividend

रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्च तिमाही में कमाई का रिजल्ट किया ऐलान

प्रति शेयर नेट प्रॉफिट रहा 28.01 रुपए

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को शेयर बाजार को जनवरी-मार्च 2024 तिमाही के नतीजों की सूचना दी। इसके मुताबिक मार्च तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 18,951 करोड़ रुपए यानी 28.01 रुपए प्रति शेयर रहा, जबकि एक साल पहले इसी तिमाही में यह 19,299 करोड़ रुपये यानी 28.52 रुपए प्रति शेयर था। तेल की कीमतें ऊंची रहने से कंपनी का परिचालन राजस्व आलोच्य तिमाही में 11 प्रतिशत बढ़कर 2.64 लाख करोड़ रुपए हो गया।

End of Feed