दुनिया की टॉप 30 टेक कंपनियां, अंबानी अकेले लहरा रहे भारत का परचम

Technology Companies List: जाने-माने उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) के लिहाज से दुनिया की टॉप 30 टैक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट में जगह बनाने वाली एकमात्र भारतीय कंपनी है। ‘ट्रेंड्स - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में यह कहा गया है।

Technology Companies List : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) बाजार पूंजीकरण(मार्केट कैप) के आधार पर टॉप 30 ग्लोबल टैक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट में शामिल भारत की एकमात्र कंपनी है। यह बात ‘ट्रेंड्स - आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ शीर्षक से जारी रिपोर्ट में कही गई है, जिसमें एआई तकनीकों के वैश्विक स्तर पर तेजी से अपनाने और उनके प्रभाव का विश्लेषण किया गया है।

Reliance Industries, Mukesh Ambani

सर्वाधिक मूल्यवान ग्लोबल टैक्नोलॉजी कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस एकमात्र भारतीय कंपनी (तस्वीर-X)

टॉप वैश्विक टेक कंपनियों की लिस्ट और देशवार हिस्सेदारी

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी कंपनियां लिस्ट में टॉप 8 स्थानों पर काबिज हैं, जिनमें माइक्रोसॉफ्ट, एनवीडिया, एप्पल, अमेजन, अल्फाबेट, मेटा प्लेटफॉर्म, टेस्ला और ब्रॉडकॉम शामिल हैं। ताइवान की टीएसएमसी नौवें स्थान पर और चीन की टेनसेंट 10वें स्थान पर है। रिलायंस का बाजार मूल्यांकन 216 अरब डॉलर है, जो इसे 23वें स्थान पर रखता है।

End of Feed