मुकेश अंबानी की कंपनी देने जा रही है डिविडेंड, जानें कब अकाउंट में आएंगे पैसे?

Reliance Industries: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज जल्द ही अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दे सकती है, ऐसे में अगर आपके पास भी RIL के शेयर्स हैं तो ये आपके काम की खबर हो सकती है। दरअसल, कंपनी अपने निवेशकों को जल्द ही डिविडेंड दे सकती है, तो आइए जानते आपके अकाउंट में कब पैसे आएंगे?

Reliance Industries: शुक्रवार, 1 अगस्त को शेयर बाजार में कमजोरी देखी गई, लेकिन रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के शेयरों में उल्टा असर दिखा। कंपनी के शेयर 1% की तेजी के साथ 1403 रुपये के इंट्राडे हाई तक पहुंचे। सुबह 10:07 बजे तक ये शेयर 0.88% की तेजी के साथ बीएसई पर 1402.55 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे।

Mukesh Ambani

Mukesh Ambani (Pic Credit: PTI)

इस तेजी की वजह कंपनी द्वारा डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की घोषणा है, जो गुरुवार (31 जुलाई) को की गई थी। कंपनी ने बताया है कि डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 14 अगस्त तय की गई है। यानी 14 अगस्त तक जिन निवेशकों के पास कंपनी के शेयर होंगे, उन्हें इसका लाभ मिलेगा।

End of Feed