आंध्र प्रदेश में 50 हजार नए रोजगार के अवसर पैदा करेगा रिलायंस-मुकेश अंबानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 3, 2023, 02:39 PM IST

Reliance Industries: रिलायंस ने आंध्र प्रदेश में अपने KG-D6 बेसिन और उसकी पाइपलाइन्स पर 1,50,000 करोड़ से अधिक का निवेश किया है। जल्द ही KG-D6 बेसिन, भारत के कुल गैस उत्पादन में लगभग 30 फीसदी का योगदान करने लगेगा।

Reliance Industries: रिलायंस ग्रुप आंध्र प्रदेश में 50 हजार रोजगार के नए अवसर पैदा करेगा और देश भर में आंध्र के उत्पादों को पहुंचाने के लिए रिलायंस रिटेल, प्रदेश से कृषि, कृषि आधारित उत्पादों और अन्य उत्पादों की अधिक से अधिक खरीद करेगा। साथ ही 10 गीगावाट सोलर पॉवर प्लांट में रिलायंस निवेश करेगा। ‘आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023’ में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने यह घोषणा की है।

reliance

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के साथ मुकेश अंबानी

आंध्र के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के उपस्थिति में मुकेश अंबानी ने रिटेल सेक्टर में क्रांति का जिक्र करते हुए कहा कि रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश के 6 हजार गांवों में 1 लाख 20 हजार से अधिक किराना व्यापारियों के साथ साझेदारी की है। डिजिटल युग में भी छोटे व्यापारी फल-फूल सकें इसके लिए उन्हें आवश्यक उपकरणों से लैस किया गया है। रिलायंस रिटेल ने आंध्र प्रदेश में 20,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार और बड़ी संख्या में अप्रत्यक्ष रोजगार दिए हैं।

End of Feed