Reliance Capital ने RBI से मांगी 10 दिन की मोहलत, हिंदुजा ग्रुप को करेगी संपत्ति ट्रांसफर

Reliance Capital: रिलायंस कैपिटल के प्रशासक ने आरबीआई से 27 मई तक 10 दिन की मोहलत मांगी है। गौरतलब है कि NCLT के आदेश के अनुसार हिंदुजा ग्रुप की कंपनी के लिए रेजोल्यूशन प्लान को लागू करने की समयसीमा 27 मई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • रिलायंस कैपिटल ने RBI से मांगी मोहलत
  • 10 दिन का मांगा समय
  • हिंदुजा ग्रुप को करेगी संपत्ति ट्रांसफर

Reliance Capital: कर्ज में डूबी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के प्रशासक ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) से संपर्क कर हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) की कंपनी को संपत्ति ट्रांसफर करने के लिए 10 दिन की मोहलत मांगी है। रिलायंस कैपिटल अनिल अंबानी की कंपनी थी, जो दिवालिया हो गई है। रिलायंस कैपिटल की संपत्ति हिंदुजा ग्रुप की कंपनी एशिया एंटरप्राइजेज (Asia Enterprises) को हस्तांतरित करने की समयसीमा शुक्रवार को खत्म हो गई। आरबीआई ने इसके लिए 17 नवंबर, 2023 को मंजूरी दी थी, जो केवल छह महीने के लिए वैध थी। मगर अब इसी के लिए 10 दिन की अतिरिक्त मोहलत मांगी गयी है।

Reliance Capital hinduja group deal

रिलायंस कैपिटल हिंदुजा समूह डील

ये भी पढ़ें -

End of Feed