अमेजन-वॉलमार्ट को इस मामले में पछाड़ सकती है Reliance, मुकेश अंबानी की तैयारी है दमदार

बर्नस्टीन रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर बहुत तेजी से तीन कंपनियों वाला बाजार बनने की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसमें अमेजन और वॉलमार्ट के साथ रिलायंस भी शामिल होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • अमजेन-वॉलमार्ट को पछाड़ सकती है रिलायंस
  • 3 कंपनियों का रह जाएगा ई-कॉमर्स सेक्टर
  • अमजेन-वॉलमार्ट के साथ रिलायंस होगी शामिल

Reliance E-Commerce Business : मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की अगुवाई वाले रिलायंस समूह (Reliance Group) के अपने रिटेल स्टोर नेटवर्क, डिजिटल मीडिया और टेलीकॉम सर्विसेज के दम पर करीब 150 अरब डॉलर के भारतीय ई-कॉमर्स मार्केट में अमेजन (Amazon) और वॉलमार्ट (Wallmart) से आगे रहने की संभावना है। एनालिस्ट फर्म बर्नस्टीन रिसर्च (Bernstein Research) ने यह आकलन पेश किया है।

तीन कंपनियों का बन जाएगा भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर

बर्नस्टीन रिसर्च की एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत का ई-कॉमर्स सेक्टर बहुत तेजी से तीन कंपनियों वाला बाजार बनने की तरफ बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। इसमें अमेजन और वॉलमार्ट के साथ रिलायंस भी शामिल होगी। रिपोर्ट के मुताबिक अधिकतर टेक्नोलॉजीज में डिस्ट्रिब्यूशन की चुनौतियों और एक पीढ़ी छोड़कर आगे बढ़ जाने के भारतीय ट्रेंड को देखते हुए बर्नस्टीन रिसर्च का मानना है कि भारतीय ई-कॉमर्स बाजार अलग होगा।

End of Feed