Reliance AGM : मुकेश अंबानी खोलेंगे पिटारा! Jio IPO से लेकर $110 बिलियन के AI प्लान तक, 5 एलानों पर सबकी नजर, कहां देखें लाइव?

Reliance Industries की आज 49वीं AGM होने जा रही है। इसमें मुकेश अंबानी कई बड़े ऐलान कर कसते हैं। खासतौर पर Jio IPO और AI Plans से जुड़े ऐलानों पर सबकी नजर है। चेक करें कहां लाइव देखें।

Reliance AGM : भारत में कॉपोरेट सेक्टर के लिए आज इस साल का सबसे बड़ा दिन है। देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की 49वीं एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) होने जा रही है। वैश्विक निवेशकों, बाजार के दिग्गजों और रिलायंस के लाखों शेयरधारकों की नजरें चेयरमैन मुकेश अंबानी के भाषण पर टिकी हैं। आज रिलायंस इंडस्ट्रीज अपने पारंपरिक तेल-गैस (O2C) कारोबार से हटकर न्यू-एज टेक और कंज्यूमर बिजनेस से जुड़ी बड़ी घोषणाएं कर सकती है। यह बात भी नोट करने वाली है कि अक्सर रिलायंस की AGM सितंबर में होती है। लेकिन, इस बार यह जल्दी हो रही है।

Reliance AGM june 2026

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM

Jio IPO की टाइमलाइन का ऐलान

बाजार को सबसे ज्यादा इंतजार जियो प्लेटफॉर्म्स (Jio Platforms IPO की टाइमलाइन का है। पिछले साल मुकेश अंबानी ने संकेत दिया था कि 2026 की पहली छमाही तक जियो की लिस्टिंग हो सकती है। फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक रिलायंस इस AGM से ठीक पहले या तुरंत बाद सेबी (SEBI) के पास करीब $4 बिलियन (लगभग ₹33,000+ करोड़) के IPO के लिए ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) दाखिल कर सकती है।

End of Feed