1 साल में पैसा डबल करने वाला स्टॉक 5 टुकड़ों में बंटेगा, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Mar 9, 2024, 02:20 PM IST

Refex Industries Limited Share Price: गुरुवार को कंपनी का शेयर प्राइस BSE में 660.30 रुपये पर था। बुधवार को कंपनी के शेयरों में 5 प्रतिशत का अपर सर्किट लगा था। पिछले एक साल से स्टॉक को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 159 प्रतिशत का फायदा हुआ है।

Refex Industries Limited Share Price: पिछले एक साल के दौरान शेयर बाजार में कई बंपर रिटर्न देने वाले स्टॉक की चर्चा रही। उसी इस लिस्ट में एक नाम Refex Industries Limited का भी है। कंपनी के शेयरो प्राइस इस दौरान 150 प्रतिशत से अधिक बढ़े हैं। अब कंपनी के शेयरों का बंटवारा होने वाला है। इस स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट का ऐलान भी कर दिया गया है। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर की बंटवारे के बाद फेस वैल्यू घटकर 2 रुपये प्रति शेयर हो जाएगी। कंपनी ने स्टॉक स्प्लिट के लिए रिकॉर्ड डेट 22 मार्च 2024 तय किया है।

1 साल में पैसा डबल करने वाला स्टॉक 5 टुकड़ों में बंटेगा, जानें कब है रिकॉर्ड डेट

Refex Industries Limited Dividend: डिविडेंड

कंपनी ने पहली बार 2008 में डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने 2023 और 2024 में भी डिविडेंड दिया था।

End of Feed