Indian Economy: कैसे बढ़ेगी अर्थव्यवस्था की रफ्तार? RBI गवर्नर ने बताए तरीके

Indian Economy Growth: भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि रेटो रेट में कटौती से निजी खपत को बढ़ावा मिलेगा और निजी कॉरपोरेट निवेश में सुधार होगा। इससे अर्थव्यवस्था की रफ्तार बढ़ेगी।

Indian Economy Growth : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा है कि हालिया रेपो रेट में कटौती से देश की आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की अप्रैल में हुई बैठक में लिए गए इस फैसले को घरेलू मांग, निजी खपत और निवेश में सुधार के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।

Indian Economy Growth, RBI Governor Sanjay Malhotra

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा

रेपो दर में 0.25% की कटौती

9 अप्रैल, 2025 को आरबीआई की एमपीसी ने सर्वसम्मति से रेपो दर को 0.25 प्रतिशत घटाकर 6 प्रतिशत कर दिया। यह लगातार दूसरी बार है जब नीतिगत दरों में कटौती की गई है, इससे पहले फरवरी में भी इतनी ही कटौती हुई थी। गवर्नर मल्होत्रा ने कहा कि मौजूदा आर्थिक परिदृश्य को देखते हुए यह निर्णय समयानुकूल और आवश्यक है।

End of Feed