बिजनेस

Gold-Silver Price Today 24 April 2025: सोना-चांदी ने फिर दिखाया अपना रंग, जानें अपने शहर के रेट

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव जारी है। नया रिकॉर्ड बनाने के बाद सोने में बड़ी गिरावट हुई, लेकिन आज फिर से तेजी आ गई। आइए जानते हैं 24K, 23K, 22K, 18K और 14K कैरेट की कीमतों में कितना बदलाव हुआ। साथ ही जानिए आज आपके शहर का ताजा भाव कितना है।

Image

सोना-चांदी का ताजा भाव जानिए

Photo : iStock

Gold And Silver Price Today In India (सोना का भाव आज का) 24 April 2025 : सोने-चांदी की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहे हैं। सोना नए रिकॉर्ड उंचाई पर पहुंचने के बाद धड़ाम से नीचे आ गया। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट के मुताबिक 24 कैरेट वाले सोने की कीमत गुरुवार को पिछले बंद भाव 96085 रुपये के मुकाबले बढ़कर 96286 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। जबकि चांदी की कीमत पिछले बंद भाव 96613 रुपये के मुकाबले बढ़कर 97634 रुपये किलो हो गई।आगे जानिए 23, 22, 18 और 14 कैरेट की कीमत क्या है। साथ ही जानिए आपके शहर का ताजा भाव क्या है।

सोने-चांदी का भाव इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट (ibjarates.com) के मुताबिक सोने-चांदी के 22K, 24K और 18K ताजा भाव क्या है, नीचे जानिए।

आज का सोने-चांदी का भाव इस प्रकार है :- (Gold, Silver Rate Today in Hindi)

सोना-चांदी की शुद्धतासुबह का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावदोपहर का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भावशाम का रेट: प्रति 10 ग्राम सोने का भाव
सोना 99996085 रुपये96075 रुपये96286 रुपये
सोना 99595700 रुपये95690 रुपये95900 रुपये
सोना 91688014 रुपये88005 रुपये88198 रुपये
सोना 75072064 रुपये72056 रुपये72215 रुपये
सोना 58556210 रुपये56204 रुपये56327 रुपये
चांदी 99996613 रुपये/किलो97616 रुपये/किलो97634 रुपये/किलो

22 कैरेट, 24 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव प्रति 10 ग्राम इस प्रकार है? (Aaj ka Gold Price Kya Hai) | City wise Gold Price (प्रति 10 ग्राम)

शहर का नाम (City Name)22 कैरेट सोना का भाव रुपए में24 कैरेट सोना का भाव रुपए में18 कैरेट सोने का भाव रुपए में
चेन्नई में सोना का भाव₹90150₹98350₹74650
मुंबई में सोना का भाव₹90150₹98350₹73760
दिल्ली में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
कोलकाता में सोना का भाव₹90150₹98350₹73760
अहमदाबाद में सोना का भाव₹90200₹98400₹73800
जयपुर में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
पटना में सोना का भाव₹90200₹98400₹73800
लखनऊ में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
गाजियाबाद में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
नोएडा में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
गुरुग्राम में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890
चंडीगढ़ में सोना का भाव₹90300₹98500₹73890

मजबूत हाजिर मांग के बीच सटोरियों के ताजा सौदों से वायदा कारोबार में गुरुवार को सोना 888 रुपये तेजी के साथ 95,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में जून में आपूर्ति वाले सोने की कीमत 888 रुपये यानी 0.94 प्रतिशत की तेजी के साथ 95,610 प्रति 10 ग्राम हो गयाी। इसमें 17,780 लॉट के लिए कारोबार हुआ। विश्लेषकों ने बताया कि प्रतिभागियों के ताजा सौदे करने से सोने के कीमतों में तेजी आई है। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना का वायदा भाव 0.92 प्रतिशत बढ़कर 3,318.47 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

कारोबारियों के सौदों का आकार कम करने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को चांदी की कीमत 475 रुपये की गिरावट के साथ 97,324 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में चांदी के मई महीने में आपूर्ति वाले अनुबंध की कीमत 475 रुपये यानी 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97,324 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इसमें 10,582 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने बताया कि बाजार में मौजूदा स्तर पर कारोबारियों की बिकवाली से मुख्यत: चांदी वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.77 प्रतिशत की गिरावट के साथ 33.31 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article