FII-FPI को लुभाने के लिए RBI के 5 बड़े कदम, सरकारी बॉन्ड से लेकर ECB तक दी राहत

रिजर्व बैंक रुपये की मजबूती के लिए विदेशी निवेश को आकर्षित करने में जुटा है। शुक्रवार को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया कि रिजर्व बैंक ने FII-FPI निवेश के लिए 5 उपाय किए हैं।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रुपये की स्थिरता को बढ़ाने के लिए खासतौर पर विदेशी निवेश को आकर्षित करने वाले उपायों पर जोर दिया है। शुक्रवार 5 जून, 2026 को रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने RBI MPC की बैठक के नतीजों के बारे में बताते हुए कहा, सरकार की तरफ से विदेशी निवेशकों को दी गई कर राहत (Income-tax (Amendment) Ordinance, 2026) के साथ ही RBI के नए उपाय मिलकर भारत में विदेशी पूंजी आकर्षित करने में मदद करेंगे।

RBI MPC FII PFI

रिजर्व बैंक ने विदेशी निवेश को बढ़ावा देने के उपाय किए

माना जा रहा है कि RBI की तरफ से किए गए उपायों से सरकारी बॉन्ड मार्केट के साथ ही शेयर बाजार, FDI और विदेशी मुद्रा जमा के जरिये डॉलर का इनफ्लो बढ़ेगा। जाहिर तौर पर इन उपायों का मकसद करंट अकाउंट और कैपिटल अकाउंट को मजबूत करना है। इसके साथ ही भारत की वित्तीय प्रणाली में विदेशी निवेशकों की भागीदारी बढ़ाना है।

End of Feed