Indusind bank News: इंडसइंड बैंक पर संकट! क्या आपका पैसा सुरक्षित है? RBI ने कही ये बड़ी बात

Indusind bank news: इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव्स पोर्टफोलियो में गड़बड़ी की खबरों के बीच RBI ने बैंक की वित्तीय स्थिति को संतोषजनक बताया है। केंद्रीय बैंक ने जमाकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं होने की सलाह दी है। हालांकि, बैंक के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई है और ऑडिट प्रक्रिया जारी है।

Rbi on indusind bank: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने शनिवार को कहा कि इंडसइंड बैंक की वित्तीय स्थिति "संतोषजनक" बनी हुई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब बैंक ने हाल ही में अपने डेरिवेटिव्स पोर्टफोलियो में विसंगतियों की सूचना दी थी और इसके कारण नेटवर्थ पर एकमुश्त असर पड़ने की चेतावनी दी थी।

IndusInd Bank News, IndusInd Bank RBI Statement, IndusInd Bank Share Price, IndusInd Bank Financial Crisis,

IndusInd Bank पर मंडरा रहा खतरा? RBI ने तोड़ी चुप्पी – जानिए जमाकर्ताओं के लिए बड़ा अपडेट

बैंक की पूंजी स्थिति मजबूत

आरबीआई ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि इंडसइंड बैंक "अच्छी तरह से पूंजीकृत" है और इसकी वित्तीय सेहत स्थिर बनी हुई है। केंद्रीय बैंक ने जमाकर्ताओं से अपील की कि वे इस समय "अटकलों पर आधारित रिपोर्टों" से प्रभावित न हों। आरबीआई ने स्पष्ट किया कि बैंक ने पहले ही एक बाहरी ऑडिट टीम को अपनी प्रणाली की समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए नियुक्त कर दिया है।

End of Feed