RBI Repo Rate Hike : 44 महीने बाद बढ़ सकती है ब्याज दर, 5.50% हो सकती है रेपो रेट

आज रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति का फैसला आने वाला है। 44 महीनों में पहली बार होगा, जब RBI की तरफ से ब्याज दर में बढ़ोतरी की जा सकती है। इससे पहले फरवरी 2023 में ब्याज दर बढ़ी थी।

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति (MPC) का आज 7 अक्टूबर को फैसला आना है। बाजार और अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि RBI रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट यानी 0.25% की बढ़ोतरी करेगा। अगर ऐसा हुआ तो रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो जाएगा। यह फरवरी 2023 के बाद पहली बार रेट हाइक देखने को मिल सकता है।

​RBI Repo Rate Hike

रेपो रेट में हो सकती है बढ़ोतरी

ब्याज दर बढ़ाने की सबसे बड़ी वजह महंगाई को लेकर बढ़ता जोखिम माना जा रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में तेजी, कमजोर रुपया, ऊंची वैश्विक बॉन्ड यील्ड (Bond Yields) और वैश्विक वित्तीय परिस्थितियों के सख्त होने से RBI के सामने महंगाई को नियंत्रित करने की चुनौती बढ़ गई है।

End of Feed