RBI ने 0.25% बढ़ाई रेपो रेट, 10 लाख के कार लोन और 50 लाख के होम लोन पर कितनी बढ़ेगी EMI?

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने आखिर वह बम फोड़ ही दिया है, जिसके धमाके की आशंका महीनों से लगाई जा रही थी और महंगाई के आंकड़े जिसका संकेत कई महीनों से दे रहे थे।

RBI Repo Rate Hike: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति (MPC) ने आज बड़ा फैसला लेते हुए रेपो रेट में 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ रेपो रेट 5.25% से बढ़कर 5.50% हो गया है। फरवरी 2023 के बाद यह पहली बार है जब RBI ने रेपो रेट बढ़ाया है।

RBI Repo Rate Hike

कर्ज लेना हुआ महंगा

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने तीन दिन की MPC बैठक के बाद इस फैसले का ऐलान किया। रेपो रेट बढ़ने के साथ Standing Deposit Facility (SDF) रेट 5.25% और Marginal Standing Facility (MSF) रेट तथा Bank Rate 5.75% हो गए हैं। हालांकि, बाजार के लिए राहत की बात यह है कि MPC ने आगे के लिए अपना रुख Neutral रखा है।

End of Feed