RBI MPC LIVE: रेपो रेट में बदलाव नहीं, लेकिन गवर्नर ने महंगाई से लेकर इकोनॉमी पर कही ये 10 बड़ी बातें

आरबीआई (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के नतीजों का ऐलान हो गया है। केंद्रीय बैंक ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर स्थिर बनाए रखने का फैसला किया है, जिससे आम जनता की लोन ईएमआई में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने अपनी तीन दिवसीय मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) की बैठक के फैसलों की घोषणा कर दी है। देश भर के करोड़ों लोन ग्राहकों को उम्मीद थी कि इस बार बैंक ब्याज दरों में कटौती कर कुछ राहत देगा, लेकिन आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर ही स्थिर रखने का फैसला सुनाया है। इसका सीधा मतलब यह है कि आपकी होम लोन, कार लोन या पर्सनल लोन की ईएमआई (EMI) न तो सस्ती होगी और न ही महंगी होगी। आरबीआई का यह कदम बाजार की उम्मीदों के बिल्कुल अनुकूल है, क्योंकि अधिकांश अर्थशास्त्रियों का पहले से ही मानना था कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में कोई फेरबदल नहीं करेगा।

RBI MPC Meeting

RBI ने रेपो रेट में आखिरी बार बदलाव 5 दिसंबर 2025 को किया गया था। तब ब्‍याज दर में 0.25% की कमी करके इसे 5.25% किया गया था। आरबीआई गवर्नर संजय मल्‍होत्रा ने कहा कि पश्चिम एशिया में तनाव की वजह से वैश्विक आ‍र्थिक बाजारों में अनिश्चितता बनी हुई है। आरबीआई ने मुख्य नीतिगत दर यानी रेपो रेट को 5.25% पर यथावत (स्थिर) रखा है। इसके साथ ही, स्टैंडिंग डिपॉजिट फैसिलिटी (SDF) रेट को 5% और मार्जिनल स्टैंडिंग फैसिलिटी (MSF) रेट को 5.50% पर बरकरार रखा गया है। रिजर्व बैंक ने अपनी मौद्रिक नीति का रुख भी 'Neutral' बनाए रखा है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर बाजार की स्थितियों के अनुसार सही और ठोस कदम उठाए जा सकें.

End of Feed