RBI घटा सकता है रेपो रेट, देश में मजबूत एक्टिविटीज के संकेत : ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि मिक्स्ड फैक्टर्ड की वजह से रिजर्व बैंक अपने रुख में बदलाव ला सकता है और नीतिगत मोर्चे पर उदार हो सकता है। इसने कहा कि मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) सबसे पहले यह देखेगी कि मुद्रास्फीति इसके लक्ष्य के बीच में स्थिर हो रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरबीआई घटा सकता है रेपो रेट
  • ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने लगाया अनुमान
  • भारत में गतिविधियां हैं मजबूत

RBI May Cut Repo Rate : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इस साल यानी 2023 की चौथी तिमाही में नीतिगत दर या रेपो रेट (Repo Rate) में कटौती कर सकता है। ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स (Oxford Economics) ने यह अनुमान लगाया है। पूर्वानुमान लगाने वाली वैश्विक कंपनी ने कहा है कि कई ऐसे पैक्टर हैं जिनके चलते केंद्रीय बैंक अपने रुख को अधिक उदार कर सकता है।

मुद्रास्फीति में है नरमी

ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा कि मुद्रास्फीति (Inflation) पहले से ही नरमी दिख रही है और उपभोक्ता महंगाई (Consumer Inflation) को लेकर अनुमान कम हो रहा है। ऑक्सफोर्ड इकनॉमिक्स ने कहा है कि हम भारत के लिए अपनी राय का अपडेट कर रहे हैं और 2023 की चौथी तिमाही में रिजर्व बैंक की ओर से पहली ब्याज दर कटौती हो सकती है।

End of Feed