महंगाई दर टारगेट से नीचे रहने पर RBI कर सकता है ये काम

Repo Rate: वित्त मंत्रालय ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के पास रेपो रेट में और कटौती की गुंजाइश है क्योंकि खुदरा महंगाई दर चार प्रतिशत के लक्ष्य से काफी नीचे है। फरवरी से खुदरा मुद्रास्फीति लगातार चार प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और मई में छह साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर आ गई।

Repo Rate : वित्त मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पास नीतिगत दरों यानी रेपो रेट में और कटौती करने की संभावना है। इसका मुख्य कारण खुदरा महंगाई दर का आरबीआई के 4 प्रतिशत के औसत लक्ष्य से काफी नीचे रखना है। फरवरी से खुदरा महंगाई दर लगातार 4 प्रतिशत से नीचे बनी हुई है और मई में यह 6 साल के निचले स्तर 2.82 प्रतिशत पर आ गई थी।

Finance Ministry, RBI, policy rates, repo rate

रेपो रेट में कटौती संभव (तस्वीर- istock)

महंगाई दर नरम, नीतिगत दर में और कटौती संभव

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक मासिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा गया है कि मुख्य महंगाई दर नरम बनी हुई है और कुल मिलाकर यह आरबीआई के लक्ष्य से काफी कम है। इस कारण से नीतिगत दर में और कमी की संभावना बनी हुई है। सरकार ने फरवरी से अब तक रेपो रेट में कुल मिलाकर एक प्रतिशत की कटौती की है। आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की अगली बैठक 4 से 6 अगस्त के बीच होगी।

End of Feed