Inflation: आर्थिक ग्रोथ को लेकर RBI गवर्नर का बड़ा दावा, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि भारत निश्चित रूप से 7% से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है। बजट 2025-26 को आर्थिक विकास के लिए उत्कृष्ट बताया गया।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार को कहा कि भारत निश्चित रूप से 7% से अधिक की आर्थिक वृद्धि दर प्राप्त कर सकता है और देश को इस लक्ष्य की ओर बढ़ना चाहिए। RBI ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए GDP ग्रोथ दर का अनुमान 6.7% रखा है, जो कि चालू वित्त वर्ष के 6.4% से अधिक है।

new RBI governor, Sanjay Malhotra, GDP Growth India, RBI Governor, Indian Economy

आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा

बजट 2025-26 को बताया उत्कृष्ट

मल्होत्रा ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट की सराहना की और कहा कि यह बजट न केवल आर्थिक वृद्धि को गति देगा बल्कि मुद्रास्फीति को भी नियंत्रण में रखेगा। बजट में मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों को आयकर राहत दी गई है, जिससे 12 लाख रुपये तक की वार्षिक आय पर कर छूट मिलेगी। इससे करीब 1 करोड़ करदाताओं को लाभ होगा।

End of Feed