बिहार में मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार, 14 ब्लॉक की नीलामी जल्द

बांका जिले में कोबाल्ट मिला है। भागलपुर जिले के बटेश्वरस्थान क्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्वों (आरईई) के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। इसके अलावा जिले में क्रोमाइट के भंडार की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

बिहार के खान एवं भू-तत्व मंत्री प्रमोद कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य में दुर्लभ खनिज तत्वों का भंडार मिला है और इनके व्यावसायिक खनन की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने महत्वपूर्ण दुर्लभ खनिजों के 14 ब्लॉक की पहचान की है जिनकी नीलामी जल्द शुरू होने की संभावना है। कुमार ने ’पीटीआई-भाषा’ के साथ बातचीत में कहा, ’’ इनमें पैलेडियम, टाइटेनियम, ग्लॉकोनाइट, कोबाल्ट और अन्य खनिज शामिल हैं।’’

Rare mineral reserves found in Bihar

बिहार में मिला दुर्लभ खनिजों का भंडार, 14 ब्लॉक की नीलामी जल्द

कोबाल्ट की नीलामी जल्द

उन्होंने बताया कि बांका जिले में कोबाल्ट मिला है और इसकी भी जल्द नीलामी की जाएगी। भागलपुर जिले के बटेश्वरस्थान क्षेत्र में दुर्लभ मृदा तत्वों (आरईई) के महत्वपूर्ण संकेत मिले हैं। इसके अलावा जिले में क्रोमाइट के भंडार की भी संभावनाएं जताई गई हैं।

End of Feed