Ram Mandir: AXIS और HDFC बैंक 22 जनवरी को रहेंगे बंद, ब्रांच जानें से पहले चेक कर लें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 20, 2024, 01:57 PM IST

Ram Mandir Bank: एचडीएफसी बैंक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बैंक 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन बंद रहेंगे। एक्सिस बैंक 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पूरे दिन बंद रहेगा।

Ram Mandir Bank: निजी बैंक भी 22 जनवरी को अपनी शाखाएं बंद करने की घोषणा कर रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के बाद वर्तमान में देश के सबसे बड़े निजी बैंक एचडीएफसी बैंक और एक्सिस बैंक 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में होने वाले राम लला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के कारण पूरे दिन बंद रहेंगे। मनीकंट्रोल के मुताबिक एचडीएफसी बैंक उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में बैंक 22 जनवरी 2024 को पूरे दिन बंद रहेंगे। एक्सिस बैंक 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश में पूरे दिन बंद रहेगा। इससे पहले, वित्त मंत्रालय ने 18 जनवरी के अपने आदेश में कहा था कि देश भर के सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक, बीमा कंपनियां, वित्तीय संस्थान और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (आरआरबी) 22 जनवरी को छुट्टी के मद्देनजर आधे दिन के लिए बंद रहेंगे।

hdfc bank

एचडीएफसी बैंक

अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह

अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी, 2024 को पूरे भारत में मनाई जाएगी। कर्मचारियों को समारोह में भाग लेने में सक्षम बनाने के लिए, यह निर्णय लिया गया है कि पूरे भारत में सभी केंद्र सरकार के कार्यालय, प्रधान कार्यालय और मुख्य कार्यालय बंद रहेंगे। 22 जनवरी 2024 को दोपहर 2:30 बजे तक आधे दिन के लिए सब कुछ बंद रहेगा।

End of Feed