Railway Stock Rally: डूबते बाजार में 12% तक चढ़े RVNL, IRFC और RailTel, क्यों आई तूफानी तेजी?

डूबते बाजार में रेलवे स्टॉक्स ने निवेशकों को चौंका दिया है। RVNL, IRFC और RailTel जैसे PSU शेयरों में एक ही दिन में 12% तक की तेजी आई, जबकि 5 दिन और 5 साल के चार्ट पर भी इनका प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है। बजट से पहले रेलवे थीम एक बार फिर फोकस में है।

Share Market में शुक्रवार को कमजोरी के बावजूद रेलवे स्टॉक्स में जोरदार रैली देखने को मिली है। जहां निफ्टी और सेंसेक्स जैसे बेंचमार्क इंडेक्स भारी दबाव में रहे, वहीं Rail Vikas Nigam Limited (RVNL), Indian Railway Finance Corporation (IRFC) और RailTel Corporation of India (RailTel) में 5% से 12% तक की तेजी देखने को मिली है। यह तेजी सिर्फ एक दिन की नहीं, बल्कि पिछले 5 दिनों और 5 साल के मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड के साथ आई है, जिसने निवेशकों का ध्यान फिर रेलवे PSU थीम पर खींच लिया है।

Railway Stock

रेलवे स्टॉक्स में तेजी

RVNL 5 दिन में करीब 24% उछाल

RVNL का शेयर शुक्रवार को 12 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ 392.80 रुपये तक पहुंच गया। दिन के आखिर में 3 बजे के करीब 11.4% की तेजी के साथ ₹385.15 के स्तर पर ट्रेड करता दिखा। बीते 5 कारोबारी सत्रों में स्टॉक 23.8% चढ़ चुका है। लंबी अवधि में देखें तो 5 साल में 1,500% से ज्यादा के रिटर्न ने इसे रेलवे सेक्टर का फ्लैगशिप मल्टीबैगर बना दिया है। ऑर्डर बुक, एग्जीक्यूशन विजिबिलिटी और रेलवे कैपेक्स की उम्मीदें RVNL के पक्ष में हैं।

End of Feed