पहले से कितनी सेफ हैं भारतीय ट्रेनें, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया

भारतीय रेलवे के परिचालन में सुरक्षा को लेकर तेजी से सुधार हुआ है। इसी के साथ रेल दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 400 से घटकर 81 रह गई है। निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश में रेल दुर्घटनाओं को और कम करने के लिए तकनीकी और प्रक्रियागत बदलाव के साथ नए ट्रेनिंग मेथड शुरू करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

How Safe Are Indian Trains: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा में जानकारी देते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के परिचालन में सुरक्षा को लेकर तेजी से सुधार हुआ है। इसी के साथ रेल दुर्घटनाओं की संख्या में कमी दर्ज की गई, जो वित्त वर्ष 2024-25 में 400 से घटकर 81 रह गई है। पिछली यूपीए सरकार के दौरान रेल मंत्रियों के कार्यकाल से तुलना करते हुए केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा, "लालू जी के समय में प्रति वर्ष लगभग 700 दुर्घटनाएं होती थीं, ममता जी के समय में लगभग 400 दुर्घटनाएं होती थीं, खड़गे जी के समय में लगभग 385 दुर्घटनाएं होती थीं।"

How Safe Are Indian Railways

पहले से कितनी सेफ हैं भारतीय ट्रेनें

400 से घटकर 81

निचले सदन में प्रश्नकाल के दौरान केंद्रीय मंत्री वैष्णव ने कहा कि देश में रेल दुर्घटनाओं को और कम करने के लिए तकनीकी और प्रक्रियागत बदलाव के साथ नए ट्रेनिंग मेथड शुरू करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने रेल दुर्घटनाओं को लेकर कहा, "वित्त वर्ष 2024-25 में, जो अभी समाप्त हुआ है, यह संख्या 400 से घटकर 81 हो गई है, इसमें एक बड़ा सुधार हुआ है।"

End of Feed