Tariff War: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (02 अप्रैल 2025) भारत और चीन सहित व्यापक पारस्परिक टैरिफ की घोषणा की। साथ ही कहा कि इसे हमारी आर्थिक स्वतंत्रता (economic independence) है। ट्रंप ने भारत से निर्यात पर 26% लगाया, जबकि चीन के लिए यह सीमा 32% निर्धारित की गई। पाकिस्तान पर ट्रंप ने 29 प्रतिशत टैक्स लगाया। ट्रंप ने इसका ऐलान व्हाइट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में किया। 'मेक अमेरिका वेल्थी अगेन' नामक कार्यक्रम में बोलते हुए ट्रम्प ने भारत को "बहुत,-बहुत, सख्त" कहा और दोहराया कि भारत में अमेरिकी निर्यात पर 52% शुल्क लगाया जाता है। हालांकि उन्होंने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "अच्छा दोस्त" बताया।
ट्रंप ने कहा कि भारत बहुत सख्त है। प्रधानमंत्री अभी-अभी गए हैं और मेरे बहुत अच्छे दोस्त हैं, लेकिन आप हमारे साथ सही व्यवहार नहीं कर रहे हैं। वे हमसे 52 प्रतिशत टैरिफ लेते हैं और हम उनसे करीब कुछ भी नहीं लेते। इसके अलावा, ट्रंप ने उन सभी देशों की लिस्ट जारी की, जिन देशों के प्रोडक्ट पर टैरिफ प्रतिशत की घोषणा की। नीचे देखें पूरी लिस्ट:-
- चीन: 34%
- यूरोपीय संघ: 20%
- दक्षिण कोरिया: 25%
- भारत: 26%
- वियतनाम: 46%
- ताइवान: 32%
- जापान: 24%
- थाईलैंड: 36%
- स्विट्जरलैंड: 31%
- इंडोनेशिया: 32%
- मलेशिया: 24%
- कंबोडिया: 49%
- यूनाइटेड किंगडम: 10%
- दक्षिण अफ्रीका: 30%
- ब्राजील: 10%
- बांग्लादेश: 37%
- सिंगापुर: 10%
- इजराइल: 17%
- फिलीपींस: 17%
- चिली: 10%
- ऑस्ट्रेलिया: 10%
- पाकिस्तान: 29%
- तुर्की: 10%
- श्रीलंका: 44%
- कोलंबिया: 10%
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि टैरिफ घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किए गए थे। उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा बनाई गई वैश्विक व्यापार प्रणाली का वर्णन करने के लिए आक्रामक बयानबाजी का इस्तेमाल किया, उन्होंने कहा कि हमारे देश को अन्य देशों द्वारा लूटा गया, लूटा गया, बलात्कार किया गया और लूटा गया।
