Pulses Sowing: दलहन का रकबा 50 फीसदी बढ़ा, अब उत्पादन पर नजर

Pulses Sowing: चालू खरीफ सत्र के आखिरी सप्ताह तक दलहन की बुवाई का रकबा 36.81 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि एक साल पहले यह 23.78 लाख हेक्टेयर था। सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की 100 प्रतिशत खरीद का लक्ष्य सरकार ने दिया है।

Pulses Sowing:चालू खरीफ बुवाई सत्र 2024-25 के दौरान दलहन की खेती के रकबे में 50 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। अहम बात यह है तुअर के रकबे में भी 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है। चालू खरीफ सत्र के आखिरी सप्ताह तक दलहन की बुवाई का रकबा 36.81 लाख हेक्टेयर हो गया है, जबकि एक साल पहले यह 23.78 लाख हेक्टेयर था। दलहन और अन्य खरीफ फसलों की बुवाई जून में दक्षिण-पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ शुरू होती है, जबकि कटाई सितंबर से शुरू होती है।

Food inflation, hoarding of pulses, stock limit of pulses, tur stock limit, chana stock limit

दलहर का रकबा बढ़ा

आत्मनिर्भरता हासिल करने का लक्ष्य

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को चालू खरीफ बुवाई सत्र 2024-25 के दौरान दलहन की खेती के रकबे में वृद्धि पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान दलहनों विशेष रूप से तुअर के रकबे में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि हुई है।यहां कृषि भवन में खरीफ (ग्रीष्म) फसलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए चौहान ने कहा कि दलहन उत्पादन में आत्मनिर्भरता हासिल करना देश की प्राथमिकता है और इस दिशा में ठोस कदम उठाने की जरूरत है। सभी राज्यों में उड़द, अरहर और मसूर की 100 प्रतिशत खरीद के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता दोहराई और अधिक किसानों को दलहन की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के लिए जागरूकता पैदा करने का आग्रह किया।

End of Feed