PSU Companies: अप्रैल में सरकारी कंपनियों का Capex रहा 50200 करोड़ रु, रेलवे, सड़क और तेल-गैस सेक्टर का रहा अहम योगदान

PSU Capital Expenditure: आगे चलकर कैपिटल एक्सपेंडिचर में बढ़ोतरी होगी। इसके अलावा अप्रैल के आंकड़े अभी अस्थायी हैं और संशोधित अंतिम आंकड़ों में यह बढ़ जाएगा। वित्त वर्ष 2024-25 के पहले महीने के दौरान कैपिटल एक्सपेंडिचर में प्रमुख योगदान रेलवे, सड़क और तेल और गैस क्षेत्रों का रहा है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सरकारी कंपनियों का कैपेक्स रहा 50200 करोड़
  • अप्रैल में दर्ज किया 50200 करोड़ का कैपेक्स
  • रेलवे, सड़क और तेल-गैस सेक्टर का रहा अहम योगदान

PSU Capital Expenditure: सार्वजनिक क्षेत्र (सरकारी) की बड़ी कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष के पहले महीने यानी अप्रैल में अकेले 50,200 करोड़ रुपये से अधिक का कैपिटल एक्सपेंडिचर (कैपेक्स या पूंजीगत खर्च) किया है। यह 2024-25 के 7.77 लाख करोड़ रुपये के कैपिटल एक्सपेंडिचर टार्गेट का 6.46 प्रतिशत है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। हालांकि, यह पिछले वित्त वर्ष के अप्रैल महीने में खर्च की गई 54,177 करोड़ रुपये की राशि से कम है। पिछले वित्त वर्ष के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर का लक्ष्य 7.42 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह अप्रैल 2023 में सार्वजनिक क्षेत्र के बड़े उपक्रमों (CPSE) का कैपिटल एक्सपेंडिचर लक्ष्य का 7.3 प्रतिशत रहा था।

PSU Capital Expenditure

सरकारी कंपनियों का Capex रहा 50200 करोड़ रु

ये भी पढ़ें -

End of Feed