ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड लेने से पहले रुकें! इसके फायदे तो जानते हैं, क्या नुकसान से हैं वाकिफ?

अगर आप भी अपने किसी घर के सदस्य के लिए ऐड-ऑन कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो इसके नफा-नुकसान को विस्तार से समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए आपको इसके फायदे नुकसान बताते हैं...

आज के डिजिटल युग में क्रेडिट कार्ड (Credit Card) का इस्तेमाल एक जरूरत बन गया है। बैंक अपने ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की सुविधाएं देते हैं, जिनमें से एक है 'ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड' (Add-on Credit Card)। यह सुविधा मुख्य कार्डधारक को अपने परिवार के सदस्यों, जैसे जीवनसाथी, बच्चों या माता-पिता के लिए एक एक्स्ट्रा कार्ड लेने की अनुमति देती है। हालांकि, यह सुनने में जितना सुविधाजनक लगता है, इसके पीछे कुछ ऐसी वित्तीय जिम्मेदारियां और जोखिम भी छिपे हैं, जिन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। अगर आप भी अपने किसी प्रियजन के लिए ऐड-ऑन कार्ड लेने की सोच रहे हैं, तो इसके नफा-नुकसान को विस्तार से समझना आपके लिए बेहद जरूरी है। आइए आपको इसके फायदे नुकसान बताते हैं...

credit card

ऐड-ऑन क्रेडिट कार्ड के फायदे

ऐड-ऑन कार्ड का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह परिवार के उन सदस्यों को भी क्रेडिट की सुविधा देता है जिनकी अपनी कोई नियमित आय नहीं है या जिनका क्रेडिट इतिहास (Credit History) नहीं है। उदाहरण के लिए, कॉलेज जाने वाले बच्चों या घर संभालने वाले जीवनसाथी को आपातकालीन स्थिति में पैसों की कमी नहीं होती। इसके अलावा, ऐड-ऑन कार्ड पर होने वाले सभी खर्चों पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट्स और कैशबैक मुख्य कार्डधारक के खाते में ही जमा होते हैं, जिससे तेजी से पॉइंट्स इकट्ठा करना आसान हो जाता है। एक और बड़ी सुविधा यह है कि मुख्य कार्डधारक को सभी कार्डों के लिए अलग-अलग बिल नहीं भरने पड़ते; सभी खर्चों का एक ही समेकित बिल (Consolidated Bill) आता है, जिससे खर्चों पर नजर रखना और प्रबंधन करना सरल हो जाता है।

End of Feed