EPF में बड़ा बदलाव! 25000 रुपये हो सकती है सैलरी लिमिट, करोड़ों कर्मचारियों की पेंशन और PF में होगा फायदा, समझें पूरा गणित

EPF Wage Ceiling News: केंद्र सरकार EPF वेज सीलिंग 15000 रुपये से बढ़ाकर 25000 रुपये करने पर विचार कर रही है। इससे 25000 रुपये तक बेसिक सैलरी वाले कर्मचारियों को अनिवार्य पीएफ व पेंशन का फायदा मिलेगा और रिटायरमेंट सेविंग्स बढ़ेगी।

EPF Wage Ceiling News : कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अंशधारकों और नौकरीपेशा लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। श्रम मंत्रालय के तहत आने वाले एंप्लॉई प्रॉविडेंट फंड (EPF) के सैलरी लिमिट (वेज सीलिंग) में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने पीएफ अंशदान के लिए अनिवार्य सैलरी लिमिट को 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को अपनी मंजूरी दे दी है। इस कदम से देश के लाखों कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा और रिटायरमेंट फंड में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है।

EPF wage ceiling, EPFO salary limit revision, Department of Expenditure, Union Cabinet approval, Employee Provident Fund, Employees Pension Scheme

₹15,000 से ₹25,000 होगी EPF लिमिट! जानिए आपके प्रॉविडेंट फंड और पेंशन क्लेम पर कैसे पड़ेगा असर (तस्वीर-AI)

कैबिनेट की मंजूरी का इंतजार

रिपोर्ट के अनुसार, व्यय विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी के लिए केंद्रीय कैबिनेट के पास भेजा जाएगा। जैसे ही केंद्रीय कैबिनेट इस संशोधन पर अपनी मुहर लगा देगी, उसके बाद सरकार इसके लागू होने की आधिकारिक तारीख और दिशानिर्देशों की घोषणा करेगी। हालांकि, कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद भी इसे तुरंत लागू करने के बजाय कंपनियों को अपने पेरोल सिस्टम में बदलाव करने के लिए थोड़ा समय (ट्रांजिशन पीरियड) दिए जाने की संभावना है।

End of Feed