Property Ownership Rules : रजिस्ट्री, म्यूटेशन या कब्जा, क्या बनाता है संपत्ति का असली मालिक?

Property Ownership Rules : ज्यादातर लोग मानते हैं कि रजिस्ट्री ही प्रॉपर्टी पर उनके मालिकाना हक का सबूत है। लेकिन, मामला इतना आसान नहीं है। जानें कैसे तय होता है कि आप किसी प्रॉपर्टी के मालिक हैं या नहीं?

Property Ownership Rules : प्रॉपर्टी खरीदना एक लंबी प्रक्रिया है। वित्तीय निवेश के साथ ही प्रॉपर्टी खरीदने के लिए समय भी देना पड़ता है। खासतौर पर प्रॉपर्टी के स्वामित्व की जांच एक मुश्किल काम है। आम धारणा यही है कि किसी प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही उसके स्वामित्व का प्रमाण होता है। लेकिन, यह पूरी तरह सच नहीं है। क्योंकि, किसी संपत्ति की सिर्फ रजिस्ट्री ही उसके स्वामित्व का प्रमाण नहीं होती है। असल में स्वामित्व का कोई एक दस्तावेज नहीं होता, बल्कि यह एक प्रक्रिया होती है, जिसे पूरा करना पड़ता है।

Property Ownership Rules

प्रॉपर्टी के मालिक बनने के लिए लंबी है प्रक्रिया

क्या है रजिस्ट्री?

भारतीय पंजीकरण अधिनियम (1908) के तहत, 100 रुपये से अधिक मूल्य की किसी भी अचल संपत्ति (जैसे भूमि, घर या भवन) की बिक्री को पंजीकृत कराना होता है। Property Registry का काम सब-रजिस्ट्रार के कार्यालय में किया जाता है और इसमें स्टांप शुल्क और पंजीकरण शुल्क का भुगतान शामिल होता है। किसी संपत्ति पर आपके स्वामित्व की प्रक्रिया पूरी करने के लिए रजिस्ट्री असल में पहला कदम है। खासतौर पर जब मामला रियल एस्टेट यानी प्रॉपर्टी से जुड़ा हो, तो रजिस्ट्री एक शुरुआत है।

End of Feed