5G: खत्म होने वाला है सालों का इंतजार, 1 अक्टूबर को खुद PM मोदी देंगे तोहफा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 30, 2022, 04:46 PM IST

5G Service: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 के बारे में अधिक जानने के लिए, साथ ही इसके लिए पंजीकरण करने के लिए www.indiamobilecongress.com पर जाएं।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाई स्पीड मोबाइल इंटरनेट सुविधा का शुभारंभ करेंगे।
  • राज्य के आईटी सचिवों को भी IMC-2022 में आमंत्रित किया गया है।
  • राज्यों के IT मंत्रियों के साथ एक राउंड टेबल सम्मेलन की भी योजना है।

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार देश में 5जी सर्विस (5G Service) की शुरुआत होने वाली है। 5जी सर्विस की तैयारी सालों से की जा रही थी। 1 अक्टूबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) एक बड़ा तोहफा देंगे। 5जी सर्विस की शुरुआत के साथ पीएम मोदी नई दिल्ली के प्रगति मैदान में कल से चार दिनों तक चलने वाले छठे इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 (IMC 2022) का भी उद्घाटन करेंगे। हाल ही में, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी भी पूरी हुई थी, जिसमें टेलिकॉम सर्विस प्रोवाइडर को 1,50,173 करोड़ रुपये के सकल राजस्व के साथ 51,236 मेगाहर्ट्ज आवंटित किया गया था।

narendra modi

5G: 1अक्टूबर को खत्म हो जाएगा सालों का इंतजार

5जी का कितना होगा आर्थिक प्रभाव?

End of Feed