अंडर-कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी पर क्या होती है प्री-ईएमआई? Pre-EMI और EMI के बीच समझें अंतर

अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए Home Loan लेने वाले हैं तो आपको Pre-EMI और EMI के बीच अंतर समझना जरूरी है।

अगर आप अंडर कंस्ट्रक्शन प्रॉपर्टी (Under-Construction Property) खरीदने की योजना बना रहे हैं और इसके लिए Home Loan लेने वाले हैं तो आपने Pre-EMI शब्द जरूर सुना होगा। कई खरीदारों को लगता है कि होम लोन शुरू होते ही हर महीने पूरी EMI देनी पड़ती है। लेकिन Under-Construction Property के मामले में ऐसा जरूरी नहीं है। बैंक प्रॉपर्टी के निर्माण की स्थिति के हिसाब से लोन की रकम चरणों में जारी कर सकता है और इसी वजह से Pre-EMI की स्थिति बनती है।

Under Construction Property

Pre-EMI और EMI के बीच समझें अंतर (Photo: iStock)

Pre-EMI को समझना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि घर का निर्माण पूरा होने से पहले कई महीनों या वर्षों तक आपको एक अलग तरह का भुगतान करना पड़ सकता है। आइए आसान उदाहरण से समझते हैं कि Pre-EMI क्या है और यह सामान्य EMI से कैसे अलग है।

End of Feed