Prateek Yadav Net Worth: सियासी परिवार के इकलौते बिजनेसमैन थे प्रतीक यादव, अपने दम पर बनाई करोड़ों की दौलत

सियासी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद प्रतीक यादव ने राजनीति के बजाय बिजनेस में अपनी पहचान बनाई। प्रतीक ने लखनऊ में 'Iron Core Fit' जिम और रियल एस्टेट के जरिए करोड़ों का साम्राज्य खड़ा किया।

उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे और यादव परिवार से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) का बुधवार तड़के निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार, अपर्णा यादव (Aparana Yadav) प्रतीक यादव को सुबह करीब 5:45 बजे लखनऊ में निधन में हो गया. प्रतीक यादव, मुलायम सिंह यादव और उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता के बेटे थे। उनके परिवार के लगभग सभी सदस्य राजनीति के शीर्ष पदों पर आसीन हैं, वहीं प्रतीक ने खुद को सत्ता के गलियारों से दूर रखा और सियासी परिवार के इकलौते बिजनेसमैन थे जिन्होंने अपने दम पर करोड़ों की नेटवर्थ बनाई। उन्हें लग्जरी लाइफस्टाइल और महंगी गाड़ियों का खूब शौक था, यही कारण है कि उनके पास एक से बढ़ एक शानदार गाड़ियों का कलेक्शन था. आइए आपको बताते हैं प्रतीक यादव के पास कितनी दौलत थी और वो क्या क्या बिजनेस करते थे।

Prateek Yadav Networth

फिटनेस और रियल एस्टेट में बनाया साम्राज्य

प्रतीक यादव को बचपन से ही फिटनेस का काफी शौक था, जिसे बाद में उन्होंने अपने प्रोफेशन में बदल लिया। साल 2015 में उन्होंने लखनऊ में 'Iron Core Fit' नाम से एक हाई-एंड जिम बिजनेस की शुरुआत की। यह जिम खासतौर पर प्रीमियम क्लाइंट्स के लिए बनाया गया था और अपनी आधुनिक मशीनों व वर्ल्ड क्लास सुविधाओं के कारण बहुत जल्द लोकप्रिय हो गया। आज लखनऊ और आसपास के इलाकों में इसकी कई शाखाएं मौजूद हैं। फिटनेस के अलावा, प्रतीक रियल एस्टेट सेक्टर में भी काफी सक्रिय थे और उन्होंने इस क्षेत्र में भी कई सफल प्रोजेक्ट्स पर काम किया।

End of Feed