PPF लोन Vs Personal loan: कौन देगा आपकी जेब को बेहतर राहत? समझें यहां

PPF लोन छोटी जरूरतों के लिए बेहतर है। वहीं, पर्सनल लोन बड़ी रकम के लिए सही होता है। अगर PPF में पैसा है तो PPF लोन लेना फायदे का सौदा होगा। आप अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों विकल्प का चयन कर सकते हैं।

त्योहारी सीजन चल रहा है। अभी हर कोई अपनी पसंद के अनुसार जरूरी सामानों की खरीदारी कर रहा है। इसके चलते बहुत सारे लोगों का बजट बिगड़ रहा है। ऐसे में लोग पैसे की जरूरत को पूरा करने के लिए लोन ले रहे हैं। आम लोगों के लिए सबसे आसान पर्सनल लोन होता है क्योंकि बैंक आसानी से और काफी कम समय में यह लोन दे देते हैं। हालांकि, ब्याज ज्यादा वसूलते हैं। पैसे की तुरंत जरूरत पर एक दूसरा विकल्प भी है, जिसे काफी कम लोग आजमाते हैं। वह है पीपीएफ जमा के एवज में लोन का विकल्प। अगर आपने पीपीएफ में निवेश शुरू किया है तो इस विकल्प को चुन सकते हैं। आइए इन दोनों लोन विकल्प के बारे में जानते हैं।

लोन

लोन

PPF जमा पर लोन लेना सस्ता

पीपीएफ लोन आपको अपने खाते की कुल राशि का 25 प्रतिशत लोन के रूप में लेने की अनुमति देता है। इसकी ब्याज दर भी आमतौर पर पीपीएफ की 7.1 प्रतिशत की दर से केवल 1-2 प्रतिशत अधिक होती है। आप तीन साल के भीतर लोन चुकाते हैं, और आप एक साल में एक ही लोन ले सकते हैं। चूंकि यह पीपीएफ खाते में जमा राशि के पर लोन मिलता है, इसलिए जोखिम कम होता है, और अगर किश्तें समय पर चुकाई जाती हैं तो खाते पर ब्याज भी मिलता है।

End of Feed