Post Office Vs Bank FD: कहां मिलेगा ज्यादा रिटर्न? ब्याज के साथ समझें पूरा फर्क

पोस्ट ऑफिस FD और बैंक FD, दोनों के अपने फायदे हैं। आपको अपनी पसंद अपने लक्ष्यों के आधार पर चुनाव करनी चाहिए। जो लोग सबसे ज़्यादा सुरक्षा और स्थिर रिटर्न चाहते हैं, उनके लिए पोस्ट ऑफिस FD एक अच्छा विकल्प है।

निवेश पर जोखिम नहीं लेने वाले निवेशकों के बीच फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) काफी लोकप्रिय है। इसके चलते लाखों निवेश बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट स्कीम (POTD) में निवेश करते हैं। बैंक एफडी के मुकाबले पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट पर कुछ ज्यादा ब्याज मिलता है। हालांकि, समय से पहले पैसे निकालने की सुविधा छह महीने के बाद ही मिलती है, और जल्दी पैसे निकालने पर मिलने वाला ब्याज कम हो सकता है। ऐसे में आपको बैंक एफडी या पोस्ट ऑफिस की टाइम डिपॉजिट में से किसे चुनना चाहिए? आइए जानते हैं।

post office vs Bank Fd

निवेश के विकल्प

कहां कितनी मिल रही ब्याज दरें

अभी पोस्ट ऑफिस FD पर ब्याज दरें अवधि के आधार पर 6.9% से 7.5% के बीच हैं। पोस्ट ऑफिस के टाइम डिपॉजिट (TD) अकाउंट पर 1 साल के लिए 6.9%, 2 साल के लिए 7.0%, 3 साल के लिए 7.1% और 5 साल के लिए 7.5% ब्याज दर है।

End of Feed