PNB ने उठाया ऐसा कदम, सभी सेविंग अकाउंट्स वालों की हो गई मौज!

PNB Minimum Balance Charge Removal: वित्तीय समावेशन और ग्राहक सशक्तीकरण की दिशा में कदम उठाते हुए पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने सभी सेविंग अकाउंट्स पर न्यूनतम औसत शेष राशि (Minimum Balance) न रखने पर लगने वाला दंडात्मक शुल्क खत्म कर दिया है।

PNB Minimum Balance Charge Removal: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने एक बड़ा ऐलान करते हुए अपने सभी सेविंग अकाउंट्स पर न्यूनतम औसत शेष राशि (MAB) यानी मिनिमम बैलेंस न रखने पर लगने वाले दंडात्मक शुल्क (Penalty Charges)को खत्म कर दिया है। यह नई व्यवस्था 1 जुलाई 2025 से लागू हो गई है। PNB ने इस कदम को वित्तीय समावेशन और ग्राहक सशक्तीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया है।

PNB minimum balance charge removal, Punjab National Bank, zero minimum balance

PNB ने खत्म किया न्यूनतम बैलेंस चार्ज

महिलाओं, किसानों और निम्न आय वर्ग को मिलेगा लाभ

PNB ने अपने बयान में कहा कि यह पहल खास तौर पर महिलाओं, किसानों और कम आय वाले परिवारों जैसे प्राथमिकता वाले वर्गों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। अब इन वर्गों के लोगों को न्यूनतम बैलेंस न रखने पर कोई जुर्माना नहीं देना होगा, जिससे बैंकिंग सेवाओं तक उनकी पहुंच और अधिक सुलभ हो सकेगी।

End of Feed