घर, गैस, मुफ्त इलाज से बैंक खातों तक, मोदी सरकार की इन 10 योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आइए जानते हैं केंद्र सरकार की उन प्रमुख योजनाओं के बारे में, जो घर, गैस, इलाज, बैंकिंग, खेती, रोजगार, बीमा, बिजली और पेंशन जैसी जरूरतों से सीधे जुड़ी हैं और पात्र लोगों को अलग-अलग लाभ देती हैं।

आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। वह 76 वर्ष के हो गए हैं। यह सिर्फ उनका जन्मदिन मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि प्रधानमंत्री के तौर पर उनके 12 वर्षों के कार्यकाल को देखने का भी मौका है। मई 2014 में जब नरेंद्र मोदी ने पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी, तब उनके सामने तेज विकास, निर्णायक शासन और वैश्विक मंच पर भारत की भूमिका को मजबूत करने जैसी बड़ी चुनौतियां थीं। 12 साल बाद उनके कार्यकाल को मोटे तौर पर दो तस्वीरों में देखा जा सकता है एक तरफ विकास और जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं और नीतियों का विस्तार, तो दूसरी तरफ देश की अर्थव्यवस्था, बुनियादी ढांचे और वैश्विक स्तर पर भारत की भूमिका को लेकर किए गए प्रयास।

PM Modi Birthday Special

मोदी सरकार की इन 10 योजनाओं ने बदली करोड़ों लोगों की जिंदगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में अलग-अलग वर्गों के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं। इनका उद्देश्य लोगों को आवास, स्वास्थ्य, बैंकिंग, गैस, बिजली, बीमा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा जैसी सुविधाओं से जोड़ना है। इनमें कुछ योजनाएं गरीब और ग्रामीण परिवारों पर केंद्रित हैं, तो कुछ किसानों, महिलाओं, छोटे कारोबारियों और असंगठित क्षेत्र के लोगों के लिए हैं।

End of Feed