पीएम मोदी इस दिन मेरठ मेट्रो और नमो भारत के बाकी हिस्सों का करेंगे उद्घाटन, 12930 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट को करेंगे समर्पित

Namo Bharat, Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचेंगे और कई बड़े परिवहन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। वे शताब्दी नगर नाओमो भारत स्टेशन से मेरठ मेट्रो और नमो भारत ट्रेन का फ्लैग ऑफ करेंगे और मेट्रो में बैठकर मेरठ साउथ स्टेशन तक जाएंगे।

Namo Bharat, Meerut Metro: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर जाएंगे और वहां कई बड़े परिवहन परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। वे सबसे पहले शताब्दी नगर नमो भारत स्टेशन पर पहुंचकर मेरठ मेट्रो (Meerut Metro) और नमो भारत ट्रेन (Namo Bharat Train) का फ्लैग ऑफ करेंगे। इसके बाद वह उसी स्टेशन से मेट्रो में बैठकर मेरठ साउथ स्टेशन तक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी करीब 1 बजे दोपहर में मेरठ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उद्घाटन और समर्पण करेंगे, जिनकी कुल लागत करीब ₹12,930 करोड़ है। ये परियोजनाएं मेरठ और उससे सटे इलाकों की यातायात सुविधाओं को पूरी तरह बदल देंगी और आने वाले समय में यहां के लोगों के जीवन को बहुत आसान बनाएंगी।

PM Narendra Modi Inaugurates Meerut Metro and Namo Bharat RRTS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेरठ यात्रा और बड़े विकास कार्यों का उद्घाटन (तस्वीर-X)

82 किमी नमो भारत कन्नौर को राष्ट्र को समर्पित करेंगे

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस अवसर पर 82 किलोमीटर लम्बे Delhi–Meerut Namo Bharat Corridor (दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर) को देश को समर्पित करेंगे। यह रूट भारत का पहला Regional Rapid Transit System (RRTS) है, जो लंबी दूरी के शहरों के बीच तेज और सुविधाजनक रेल सेवा प्रदान करेगा। इस परियोजना में शामिल किए गए कई हिस्सों का उद्घाटन भी किया जाएगा। जिनमें मुख़्य रूप से शामिल हैं:-

End of Feed