अंतरिक्ष में भारत का 'सुपरपावर' प्लान: पीएम मोदी ने स्टार्टअप्स को दिया 'ग्लोबल ऑरा' बनाने का मंत्र

पीएम मोदी ने स्पेस स्टार्टअप्स के साथ बैठक में भारत की कम लागत और बेहतरीन टैलेंट का जिक्र करते हुए ग्लोबल 'ऑरा' बनाने का आह्वान किया, ताकि दुनिया भर के प्रतिभावान लोग भारत आकर काम करें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्पेस रिसर्च सेक्टर में एक ऐसा माहौल (ऑरा) तैयार करने का आह्वान किया है, जिससे दुनिया भर के प्रतिभावान लोग करियर बनाने के लिए भारत का रुख करें। हाल ही में नई दिल्ली में 20 प्रमुख स्पेस स्टार्टअप्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEOs) और संस्थापकों के साथ हुई एक विशेष बातचीत में उन्होंने इस दृष्टिकोण को रेखांकित किया। पीएम मोदी ने कहा कि भारत की लागत-प्रतिस्पर्धा, विशाल टैलेंट पूल और जोखिम लेने की उच्च क्षमता के बल पर देश वैश्विक अंतरिक्ष क्षेत्र में बहुत तेजी से अपनी अग्रणी पहचान बना सकता है।

Narendra Modi, Indian private space sector, space startups, global aura, talent pool, cost competitiveness, Skyroot Aerospace

अंतरिक्ष में भारत की ऊंची उड़ान: सस्ते रॉकेट, बेहतरीन टैलेंट और रिस्क लेने का दम बना भारत की असली ताकत (तस्वीर-X)

विदेशों से लौट रही प्रतिभाएं और बढ़ता भरोसा

बातचीत के दौरान एक स्टार्टअप संस्थापक ने प्रधानमंत्री को बताया कि भारत सरकार द्वारा अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोलने के बाद एक सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। अमेरिका और यूरोप में रह रहे कई भारतीय नागरिक अब स्वदेश लौटकर देश के स्पेस मिशनों में योगदान देना चाहते हैं। इस पर पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग विदेशों में गए थे, वे अब वापस आ रहे हैं। उन्होंने जोर दिया कि हमें एक ऐसा आकर्षण बनाना होगा जिससे दुनिया भर के युवा और शोधकर्ता किसी भारतीय स्टार्टअप या अंतरिक्ष एजेंसी से जुड़ना अपनी प्राथमिकता समझें। प्रधानमंत्री ने प्राइवेट सेक्टर के साहस की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों में निरंतरता और स्पष्टता बनाई रखी जाएगी। सरकार का प्रयास यह विश्वास दिलाना है कि जोखिम लेने के इस सफर में कोई भी उद्यमी अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।

End of Feed