SEMICON India 2023:प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि देश में सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए प्रौद्योगिकी कंपनियों को 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी।शुक्रवार को मोदी ने गांधीनगर में 'सेमीकॉन इंडिया 2023' सम्मेलन का उद्घाटन करने के दौरान कहा कि देश में सेमीकंडक्टर उद्योग की वृद्धि के लिए एक पूरा इकोसिस्टम तैयार किया जा रहा है।उन्होंने कहा, कि हम सेमीकॉन इंडिया कार्यक्रम के तहत प्रोत्साहन की पेशकश कर रहे थे। अब इसे बढ़ा दिया गया है, और अब प्रौद्योगिकी फर्मों को भारत में सेमीकंडक्टर विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने के लिए 50 प्रतिशत वित्तीय सहायता मिलेगी।
सेमीकान इंडिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
लोग पूछते हैं निवेश क्यों नहीं करना चाहिए
मोदी ने कहा कि 'एक साल पहले, लोग पूछते थे कि उन्हें भारत के सेमीकंडक्टर क्षेत्र में निवेश क्यों करना चाहिए, और अब वे ही पूछते हैं कि भारत में निवेश क्यों नहीं करना चाहिए।उन्होंने कहा कि दुनिया को एक भरोसेमंद चिप आपूर्ति श्रृंखला की जरूरत है।मोदी ने कहा कि सेमीकंडक्टर डिजाइन पर पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए भारत में 300 विद्यालयों की पहचान की गई है।
वेदांता जल्द करेगी समझौता
वेदांता के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने भारत के लिए महत्वाकांक्षी सेमीकंडक्टर विनिर्माण योजनाओं की रूपरेखा का जिक्र करते हुए शुक्रवार को कहा कि वैश्विक खनन कंपनी ने एक विश्व स्तरीय प्रौद्योगिकी भागीदार की पहचान की है और उसके साथ समझौता किए जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा कि वेदांता सेमीकंडक्टर और डिस्प्ले फैब बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। जैसी प्रतिक्रिया हमें जापान, कोरिया, अमेरिका में मिली है... गुजरात के आसपास एक पारिस्थितकी तंत्र तैयार किया जाएगा और हमने इसके लिए 100 सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
फॉक्सकॉन ने किया ये दावा
फॉक्सकॉन ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत में सेमीकंडक्टर मसौदे के भविष्य को लेकर आशावादी हैं। उन्होंने साथ ही जोर देकर कहा कि ताइवान भारत का सबसे भरोसेमंद और विश्वसनीय भागीदार है और रहेगा।फॉक्सकॉन के चेयरमैन यंग लियू ने 'सेमीकॉन इंडिया 2023' सम्मेलन में कहा कि आइए साथ मिलकर यह काम करें। उन्होंने कहा कि भारत में चिप्स के लिए एक पारिस्थितिकी तंत्र बनाना बहुत बड़ा काम है... जहां चाह है, वहां राह है।'इस संबंध में भारत सरकार के दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए लियू ने देश की सेमीकंडक्टर यात्रा पर भरोसा जताया।उन्होंने कहा कि ताइवान आपका सबसे भरोसेमंद साझेदार है और रहेगा... आइए इसे मिलकर करें।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
