PM मोदी ने भरी हुंकार- ‘2047 में विकसित भारत बनाकर दिखाएंगे’, युवाओं को संदेश- सीखना कभी बंद न करें

PM Modi ने विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत, तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था, ओलंपिक की मेजबानी और अंतरिक्ष में मानव कदम जैसे लक्ष्य बताते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में युवा पीढ़ी के सामने अवसर भी बड़े होंगे और जिम्मेदारियां भी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन (संवैधानिक पद) में अपने 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली के इंदिरा गांधी इनडोर स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां पीएम मोदी ने युवाओं और 140 करोड़ देशवासियों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

PM Modi

पीएम मोदी का संदेश

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आत्मविश्वास से भरा महामंत्र दिया—“We Will Do It” यानी 'हम करके दिखाएंगे'। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक नारा नहीं है, बल्कि देश के बड़े राष्ट्रीय लक्ष्यों को हासिल करने का मजबूत विश्वास है।

End of Feed